Posts

Showing posts with the label mahendra singh dhoni

India Vs Pakistan Match Analaysis वर्ल्ड कप / विराट 40+ रन बनाएं तो भारत 90% मैच जीतता है, आमिर के 5 विकेट लेने पर भी पाक हार जाता है

Image
भारत ने इस साल 18 मैच खेले, 1 मैच रद्द हुआ; पाक ने 19 मैच खेले, 1 रद्द हुआ, 1 बेनतीजा रहा भारत ने 8 वनडे में पहले बल्लेबाजी की, 5 में जीता; पाक ने 9 वनडे में पहले बैटिंग की, 1 में ही जीत मिली नई दिल्ली.  वर्ल्ड कप में रविवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड ग्राउंड पर भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होगा। 20 साल बाद दोनों टीमें इस ग्राउंड पर भिड़ेंगी। इससे पहले दोनों टीमें 1999 के वर्ल्ड कप में यहां पर खेली थीं। उस मैच में भारत 47 रन से जीता था। इस साल भारत ने 17 और पाकिस्तान ने 18 मैच खेले। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 10 मैचों में 40 से ज्यादा रन बनाए, इनमें से भारत को 9 मैचों में जीत मिली। वहीं, पाकिस्तान का इस साल का ट्रेंड बताता है कि उसके नंबर-1 गेंदबाज मोहम्मद आमिर के 5 विकेट लेने पर भी टीम मैच हार जाती है। पाकिस्तान के टॉप स्कोरर बल्लेबाज इमाम उल हक के रन बनाने पर भी टीम 63% मैच हार जाती है। 2019 में भारत की जीत के सूत्र कोहली के 40+ रन :  कोहली ने इस साल खेले 15 में से 10 मैचों में 40 से ज्यादा रन बनाए। इनमें से 9 में भारत को जीत मि...